बरेली

श्री हरि मंदिर हनुमान जी के जय घोष से गुजनमय हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। श्री हरि मंदिर मॉडल टाऊन बरेली में आज 20 मंगलवार को भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी।  सुबह के सत्र में मंदिर के  पंडित  सुनील शास्त्री के द्वारा श्री हनुमान जी का विधिवत पूजन व शृंगार किया गया। भक्तजनों द्वारा मंगलवार को अपनी अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु पधारते है और श्री हनुमान जी की पूजा करते है । शाम के सत्र में श्री हरि संकीर्तन श्री हरि संकीर्तन मंडल द्वारा भजनों की रसधारा बहाई गई जिस मे  रवि छाबड़ा ने है दुःख भंजन मारुति नंदन………,संजय आनन्द ने  मंगल मूर्ति राम।दुलारे……….,पंकज नेआज मंगलवार है ……..,सचिन सेठी ने  कीजे केसरी के लाल ……….और भाई सौरभ ने राम भी मिलेगे तुझे श्याम भी मिलेगे। उसके बाद सभी उपस्थित भक्तजनों द्वारा सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ हुआ और श्री हनुमान जी की सामूहिक आरती हुई, व शयन आरती के पाश्चात्य सभी भक्तजनों में  भंडारा प्रसादी का वितरण हुआ। मंदिर सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि सामूहिक श्री हनुमान चालीसा व आरती विगत कई वर्षों से श्री हरि मंदिर प्रांगण में हो रही है,जिस में सभी आयु वर्ग में लोग सम्मिलित होते है, विशेष कर युवाओं का जागरूक होना विशेष है। आज के कार्यकम में मंदिर अध्यक्ष सुशील अरोरा,सचिव रवि छाबड़ा, अश्विनी ओबेरॉय,संजय आनन्द,गोविंद तनेजा,रंजन कुमार,हरीश लुनियाल, राजेश अरोरा,गिरीश आनन्द,वा अन्य सदस्य उपस्थित रहे। महिला मंडल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा भी अपनी टीम के साथ शामिल रही। युवा मंडल के सदस्यों ने प्रसाद वितरण की सेवा की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button