गोड्डा

नगर निकाय चुनाव को लेकर गोड्डा में हलचल हुई तेज, भाजपा नेता अनिल शाह के मैदान में उतरने से मुकाबला हुआ दिलचस्प

कौन है अनिल शाह, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष अरूण साह के भाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा नगर परिषद के वार्ड नंबर 5 से शहाबुद्दीन उर्फ सद्दाम भी मैदान में उतरे
गोड्डा। नगर निकाय चुनाव को लेकर गोड्डा शहरी क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। अब तो भाजपा नेता अनिल शाह के नगर निकाय चुनाव के मैदान में उतर जाने के बाद सियासी हलचल काफी बढ़ गई है। हालांकि यह जानने के लिए लोग उत्सुक होंगे कि यह अनिल शाह कौन है। तो चलिए चुनावी मौसम में बताते हैं कि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष स्व. अरुण शाह के छोटे भाई हैं। भाई के सपनों को स्वीकार करने के लिए नगर निकाय चुनाव में इस बार वह अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने जा रहे हैं। हालांकि चुनावी गलियारे में इस बात की भी चर्चा हो रही है कि दो दिन पूर्व तक अनिल शाह के चुनावी मैदान में उतरने की सुगबुगाहट नहीं थी। इनके चुनावी मैदान में आ जाने के बाद समीकरण उलट-पुलट होने लगा है। वही, निवर्तमान नगर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू मंडल तो सीधे तौर पर चुनावी मैदान में डटे हुए है। लेकिन कुछ अन्य प्रत्याशी जो एक ही समुदाय से आते हैं, वह भी ताल ठोकने में पीछे नहीं है रहे हैं। चलते-चलते जरा वार्ड की स्थिति का भी आकलन कर लेते हैं। नगर परिषद गोड्डा क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 में मो. साहबुद्दीन उर्फ सद्दाम के चुनावी मैदान में उतरने के बाद वार्ड वासी के बीच में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। इस वार्ड में कई लोगों का कहना है कि नए चेहरे की तलाश में थे, जो सद्दाम उर्फ शहाबुद्दीन के मैदान में उतरने के बाद आईना साफ हो गया है। दूसरी तरफ वार्ड नंबर 1 से लेकर 21 वार्ड नंबर तक इस चुनावी समर में कई प्रत्याशी अपने दमखम को दिखाने के लिए तैयार हैं। जल्द ही सभी प्रत्याशियों का चेहरा चुनावी मैदान में साफ हो जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button