शामली

गरीब मजदूर परिवारों से पालिका कर्मचारियों पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले कांधला कस्बे के गरीब मजदूर परिवारों ने नगर पालिका परिषद कांधला के कुछ कर्मचारियों पर सुविधा शुल्क की मांग करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीडितों ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वे कस्बा कांधला के निवासी हैं और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसकी जांच नगर पालिका परिषद कांधला द्वारा की जा रही है। आरोप है कि नगर पालिका के कर्मचारियों ने आवेदन को पात्र घोषित करने के बदले सुविधा शुल्क की मांग की। शुल्क न देने पर आवेदन को अपात्र श्रेणी में डालने की बात कही जा रही है। शिकायत में यह भी बताया गया है कि मोहल्ले के कुछ अन्य लोगों के आवेदन पात्र घोषित कर दिए गए हैं, जबकि गरीब होने के कारण वे सुविधा शुल्क नहीं दे पा रहे हैं। उनके पास न तो आय का कोई स्थायी स्रोत है और न ही पक्का मकान बनाने की आर्थिक क्षमता है। डीएम से मांग की है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किए गए उनके आवेदन पत्रों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। इस अवसर पर इशरत, सज्जा, जाहिद, नफीसा, राशिदा, शबनम आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button