शामली
शराबी युवक ने चाची को मारपीट कर किया घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील महिला ने परिवार के युवक पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपना डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील निवासी सतवीर ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसका भतीजा आए दिन शराब का सेवन करता है और लोगों के साथ गाली गलौज करता है। बुधवार को सतबीर के भतीजे ने जमकर शराब पी और अपनी चाची रजनी के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोप है कि शराबी युवक ने पीड़िता को मारपीट कर घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर आस-पड़ोस के लोग मौके पर आ गए। आस-पड़ोस के लोगों को मौके पर आता देख शराबी युवक मौके से फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों ने पीड़िता को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता ने अपना डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार का कहना है कि पीड़िता की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


