गाजियाबाद
जन शिक्षण संस्थान गाजियाबाद ने चारों खंडों में धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान गाजियाबाद के तत्वावधान में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद गाजियाबाद के चारों खंडों में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संस्थान के मुख्य कार्यालय सहित विभिन्न प्रशिक्षण केन्द्रों पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया।
जन शिक्षण संस्थान गाजियाबाद के मुख्य कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरि ओम शर्मा एवं संस्थान के निदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लाभार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने सराहा।
संस्थान के निदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह के निर्देशन में जनपद के चारों खंडों के अंतर्गत नसबंदी कॉलोनी, ग्राम सिकरानी, गिरी मार्केट, राम विहार कॉलोनी, बंथला मयूर विहार, डासना लक्ष्मी गार्डन, बलराम नगर, इंदरगढ़ी, ग्राम अगरौला, गढ़ी जस्सी, सरस्वती विहार, ग्राम बेहटा हाजीपुर, गोविंदपुरी, मोदीनगर, ग्राम रोरी तथा कृष्णा विहार सहित अनेक क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इन सभी कार्यक्रमों में जनपद गाजियाबाद के चारों खंडों से कुल लगभग 494 लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया और देशभक्ति के वातावरण में गणतंत्र दिवस मनाया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरुदीन, मोहित, राम कुमार, यश भारती, रहनुमा, रामराज, अनुदेशिका सरिता, अनीता रोहिल्ला, अदीबा, मानसी प्रमोशन, दीपशिखा, मधुबाला, सीमा, अर्चना, सरोज सैनी, एल्मा, पुष्पा बिष्ट, सुमित धामा, शारदा देवी, आरती, सविता, रीटा कुमारी, लवली, रूबी, शशि पवार, फरहीन, दानिस्ता, रुखसार, खुशबू एवं शोएब का विशेष योगदान रहा।

