मेरठ

एमआईईटी में 77वें गणतंत्र दिवस पर हुआ ध्वजारोहण

देशभक्ति के रंग में रंगा परिसर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमआईईटी) में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्थान के वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल एवं कैंपस निदेशक डॉ. संजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के पश्चात “भारत माता की जय” के उद्घोष से पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।
समारोह को संबोधित करते हुए वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2025 में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर सहित कई साहसिक एवं महत्वपूर्ण अभियानों को सफलतापूर्वक अंजाम देकर वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा कि देश की जीडीपी में लगभग 8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ भारत आज विश्व के शक्तिशाली राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल हो चुका है।
कैंपस निदेशक डॉ. संजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं से देश और राष्ट्र के प्रति निष्ठावान रहने का आह्वान किया। उन्होंने सभी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं समर्पण भाव से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. हनी तोमर, चीफ प्रॉक्टर राणा तोप सिंह पुंडीर, मीडिया हेड अजय चौधरी, अखिल गौतम एवं मनोज अग्रवाल सहित संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button