
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरेली। अलंकार अग्निहोत्री ने करीब ढाई घंटे तक कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया, लेकिन डीएम से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। इसके बाद वह यहां से चले गए। सिटी मजिस्ट्रेट की सरकारी गाड़ी उनको ले गई।
अलंकार बोले- डीएम से पूछना है ये सवाल
निलंबित पीसीएस अफसर अलंकार अग्निहोत्री मंगलवार को डीएम से मिलने के लिए कलक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए। दोपहर डेढ़ बजे के बाद ही उनकी मुलाकात डीएम से नहीं हो पाई। अलंकार अग्निहोत्री का कहना है कि वह सिर्फ डीएम से एक सवाल पूछना चाहते हैं कि रात में लखनऊ से किसका कॉल आया था, जिसने उनके (अलंकार अग्निहोत्री) के लिए अपशब्द कहे। वह डीएम से मिलकर ही जाएंगे।
मेरे खिलाफ साजिश रची गई- अलंकार
अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि वह निलंबन के विरुद्ध हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। उन्होंने सोमवार रात के घटनाक्रम का जिक्र किया और डीएम आवास में बंधक बनाने का आरोप फिर दोहराया। अग्निहोत्री ने कहा कि मेरे खिलाफ साजिश रची गई। जब साजिश असफल हो गई और वह अपने इस्तीफे पर अड़े रहे तो रात में ही सस्पेंशन लेटर जारी कर दिया गया। पीसीएस अफसर ने कहा कि वह निलंबन के खिलाफ कोर्ट में जाएंगे।


