कैराना
बिना अनुमति डीजे रैली निकालने के मामले में 30–35 बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कैराना। थाना क्षेत्र के पांवटीकलां गांव में बिना अनुमति डीजे रैली निकालने और शांति भंग करने के आरोप में पुलिस ने 30-35 बाइक सवारों सहित अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम पांवटीकलां के निवासी शिवकुमार ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया कि 26 जनवरी की शाम लगभग 4:30 बजे कादिर पुत्र फरमान समेत अन्य युवक 30-35 मोटरसाइकिलों, एक कार और डीजे के साथ रैली निकालते हुए गांव पहुंचे। आरोप है कि इस रैली के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी, और रैली के दौरान डीजे पर डंडे लेकर बैठने से गांव में घंटों तक उत्पात मचा। कई बार शांति भंग होने की स्थिति बनी और रैली शिव मंदिर के सामने भी रुकी, जहां उत्पात मचाया गया। इस घटना के दौरान की वीडियो भी ग्रामीणों के पास होने की जानकारी मिली है। पीड़ित का कहना है कि ऐसी गतिविधियों से गांव में भय और तनाव का माहौल बन गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

