कैराना

कैराना पुलिस ने 63 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर दबोचे

बाइक और दो मोबाइल बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कैराना। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान 315 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक पवन चौधरी पुलिस टीम के साथ तित्तरवाड़ा-डुढार मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि डुढार की ओर से एक मोटरसाइकिल पर दो युवक स्मैक लेकर आ रहे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर चेकिंग तेज कर दी। कुछ समय बाद संदिग्ध मोटरसाइकिल दिखी, जिसे रुकने का इशारा किया गया। बाइक सवार युवक घबरा गए और नहर की ओर भागने की कोशिश में गिर पड़े। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। आरोपियों ने अपनी पहचान कदीम पुत्र अय्यूब और मुशर्रफ पुत्र मीरहसन, निवासी तीतरवाड़ा, थाना कैराना बताई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 के तहत क्षेत्राधिकारी कैराना की मौजूदगी में तलाशी ली, जिसमें कदीम के पास से 210 ग्राम और मुशर्रफ के पास से 105 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कुल 315 ग्राम स्मैक को सील कर कब्जे में ले लिया गया। इसके अतिरिक्त, दोनों के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए मोटरसाइकिल के कागजात न होने पर उसे सीज कर दिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे स्मैक हरियाणा से लाकर क्षेत्र में बेचते थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button