गोड्डा
मैट्रिक व इंटर की परीक्षा 3 को, इस बार मैट्रिक में 17304 व इंटरमीडिएट की 12247 परीक्षार्थी होंगे शामिल
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : जिले में इस बार मैट्रिक व इंटर की परीक्षा 3 फरवरी को होगी । मैट्रिक की परीक्षा में इस बार 17304 व इंटरमीडिएट की परीक्षा में 12247 परीक्षार्थी शामिल होगें । इसको लेकर जिला प्रशासन की सभी तैयारियों कमोबेश पूरी हो गई है। परीक्षा दो पालियों मे आयोजित होगी । जिसमें पहली पाली में मैट्रिक तथा दूसरे पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा का आयोजन होगा । इस बार मैट्रिक के लिये 49 व इंटरमीडिएट के लिये कुल 28 सेंटर का चयन किया गया है । जिसमें परीक्षा का आयोजन किया जाएगा । मैट्रिक की परीक्षा के लिये सबसे ज्यादा सेंटर का निर्माण गोड्डा व पोडै़याहाट में किया गया है । यहां 8 – 8 सेंटर का निर्माण किया गया है । मैट्रिक की परीक्षा जिले के सभी प्रखंडो में आयोजित की जाएगी । जबकि इंटर की परीक्षा कुल छह प्रखंडो में ही आयोजित की जाएगी । परीक्षा के आयोजन के लिये भारी संख्या में स्टैटिक दंडाधिकारी सहित पुलिस फोर्स की तैनाती भी की जा रही है । परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिले भर में अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है । डीसी व एसपी के स्तर से इस बाबत व्यापक उपाय किए गए हैं । परीक्षा निष्पक्ष हो इसके लिये आवश्यक तैयारी की जा रही है ।
इंटरमीडिएट में आर्टस के सबसे ज्यादा परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होगें । जिसमें आर्टस के 7893, साईंस के 4209 व कामर्स के 145 परीक्षार्थी शामिल होगें । इंटरमीडिएट की परीक्षा दूसरी पाली में होगी ।
इन परीक्षा केंद्रों पर ली जाएगी परीक्षा
परीक्षा एम०ए० के० आजाद डिग्री कॉलेज बसंतराय, एम०ए०के० आजाद इंटर कॉलेज, बसंतराय , मध्य विद्यालय बसंतराय , महिला महाविद्यालय, डिस्ट्रिक्ट सी०एम० एस०ओ०ई०, गोड्डा, एस०आर०पब्लिक स्कूल सरकण्डा, वीर कुंवर सिंह इंटर कॉलेज गोड्डा, खीस्त राजा मिशन स्कूल, मध्य विद्यालय गोड्डा (बालक), बाल विकास विद्यालय, गोड्डा, यू०एच०एस० गोढ़ीघाट, गोड्डा, यू०पी०जी० हाई स्कूल गुम्मा, संत जोसेफ उच्च विद्यालय, बरमसिया, पथरगामा, संत जोसेफ मध्य विद्यालय, बरमसिया, उच्च विद्यालय, पथरगामा, मध्य पथरगामा , बालिका विद्यालय पथरगामा (बालक), एन०जी० -2 उच्च विद्यालय, पथरगामा, एस०बी०एस०एस०पी०एस० जे० इंटर महाविद्यालय, पथरगामा , डी०ए०भी०, पब्लिक स्कूल, पथरगामा ,अपग्रेड हाई स्कूल गंगटाकला, पथरगामा ,संत मेरी स्कूल अगियामोड़ पोड़ैयाहाट, सूरज मंडल इंटर महाविद्यालय, पोड़ैयाहाट , मध्य विद्यालय, पोड़ैयाहाट (बालक) 2 उच्च विद्यालय, पोड़ैयाहाट , हॉली फैमिली गर्ल्स उच्च विद्यालय, पोड़ैयाहाट , संत फ्रांसिस उच्च विद्यालय, पोड़ैयाहाट, संत फ्रांसिस मध्य विद्यालय, पोडैयाहाट , प्रभात तारा मिशन स्कूल चन्दना, आई०टी०आई० सुन्दरपहाड़ी , यू०पी०जी० 2 उच्च विद्यालय, सुन्दरपहाड़ी (बालक) , भारत भारती पब्लिक स्कूल, गोड्डा ,ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल, गोड्डा में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा ।
………………………… ..
जिले में मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी व सेंटर की स्थिति
प्रखंड सेंटर परीक्षार्थी
गोड्डा 8 2985
पोडैयाहाट 8 2234
सुंदपहाड़ी 3 755
पथरगामा 7 2551
बसंतराय 3 963
महागामा 6 3125
बोआरीजोर 3 982
मेहरमा 6 2167
ठाकुरगंगटी 5 1542
………………………… ……………
इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की स्थिति
प्रखंड सेंटर परीक्षार्थी
गोड्डा 10 4070
पोडैयाहाट 4 1470
पथरगामा 4 1738
महागामा 6 3331
बोआरीजोर 2 719
मेहरमा 2 919
कुल 28 12247



