बेतुल
बैतूल ग्राम टेकरा में शुरू हुआ भगवान बिरसा मुंडा स्वास्थ्य सेवा प्रकल्प
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण

समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना ही धर्म का वास्तविक स्वरूप: मनोहरदास गुजराती
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। विश्व हिंदू परिषद् धर्म प्रसार विभाग जिला बैतूल के माध्यम से ग्रामीण प्रखण्ड के ग्राम टेकरा, ग्राम पंचायत साकादेही में शनिवार 31 जनवरी को निःशुल्क भगवान बिरसा मुंडा स्वास्थ्य सेवा प्रकल्प का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद् धर्म प्रसार विभाग के बैनर तले आयोजित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य सेवा के साथ-साथ समाज सेवा का जीवंत स्वरूप देखने को मिला।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मनोहरदास गुजराती, अध्यक्ष भारतीय जनसेवा संस्थान उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में सुरेंद्र सिंह चौहान, प्रांत संगठन मंत्री मध्य भारत प्रांत तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता, समाजसेवी राजीव खंडेलवाल ने की। भगवान बिरसा मुंडा स्वास्थ्य सेवा प्रकल्प के शुभारंभ के साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया।
– स्वास्थ्य शिविर में मिली चिकित्सकीय सेवाएं
स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर विजय टांडीलकर, डॉक्टर मालवीय एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यक परामर्श व दवाइयां प्रदान की गईं।
मुख्य अतिथि मनोहरदास गुजराती, अध्यक्ष भारतीय जनसेवा संस्थान ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा ही सच्ची मानव सेवा है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना ही धर्म का वास्तविक स्वरूप है। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा स्वास्थ्य सेवा प्रकल्प को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए इसके निरंतर संचालन की आवश्यकता पर बल दिया।
– जनजातीय समाज में शिक्षा और स्वास्थ्य की आवश्यकता
विशेष अतिथि बुधपाल सिंह ठाकुर, विद्या भारती जनजाति क्षेत्र की शिक्षा के राष्ट्रीय सह संयोजक ने कहा कि जनजाति समाज के उत्थान के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सबसे मजबूत आधार हैं। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज को आत्मसम्मान और स्वदेशी चेतना दी और ऐसे सेवा प्रकल्प उनके विचारों को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं।
– सेवा से सशक्त होता है राष्ट्रभाव
सुरेंद्र सिंह चौहान, प्रांत संगठन मंत्री मध्य भारत प्रांत ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद् के सेवा प्रकल्प धर्म प्रसार का जीवंत स्वरूप हैं। जब सेवा धरातल पर होती है, तब समाज स्वतः संगठित होता है और राष्ट्रभाव सुदृढ़ होता है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवा प्रकल्प को सामाजिक समरसता का प्रभावी माध्यम बताया।
– धर्म प्रसार का वास्तविक अर्थ सेवा
प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख भंवरसिंह चौहान ने कहा कि धर्म प्रसार केवल विचारों तक सीमित नहीं है, सेवा के माध्यम से समाज से जुड़ना ही उसका वास्तविक अर्थ है। भगवान बिरसा मुंडा जैसे महापुरुषों ने सेवा, त्याग और संगठन से समाज को दिशा दी और यह स्वास्थ्य सेवा प्रकल्प उसी मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी
राजीव खंडेलवाल ने कहा कि सेवा के माध्यम से ही समाज को जोड़ा जा सकता है। भगवान बिरसा मुंडा स्वास्थ्य सेवा प्रकल्प जैसे प्रयास समाज में जागरण, स्वाभिमान और संस्कारों को सशक्त करते हैं। उन्होंने इस प्रकल्प को निरंतर चलाने और अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का आह्वान किया।
– कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण हुए शामिल
कार्यक्रम का संचालन कमलेश प्रजापति, प्रांत सह धर्म प्रसार प्रमुख द्वारा अनुशासित और प्रभावशाली ढंग से किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री रघुवीर जिला संगठन मंत्री बैतूल, महेंद्र साहू, राजू तुमडाम, श्याम टेकपुरे, युवराज मालवीय, बंडू लिखितकर, तरुण साहू, रूपेश यादव, प्रयाग राज, संजय पीटर, निखिल, कुणाल, सुनील यादव, मधुकर राव देवहारे सहित ग्राम टेकरा के सरपंच, संगठन के कार्यकर्ता, गांववासी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।




