सिंगरौली

छतौली गांव में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, 600 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली : माड़ा तहसील अंतर्गत छतौली गांव में समाजसेवी सीपी शुक्ला द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एनसीएल नेहरू चिकित्सालय जयंत के डॉक्टरों के सहयोग से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में माड़ा, छतौली सहित आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
समाजसेवी सीपी शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष इस तरह के शिविर आयोजित किए जाते हैं। इस वर्ष आयोजित शिविर में 600 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।चिकित्सा शिविर में बीपी, शुगर, पीलिया, फाइलेरिया सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों का उपचार किया गया। इसके साथ ही आंख से संबंधित समस्याओं से पीड़ित मरीजों की भी जांच की गई। गंभीर मरीजों को नि:शुल्क उपचार के लिए चित्रकूट ले जाकर आंखों का ऑपरेशन कराने की व्यवस्था की जा रही है तथा उन्हें चश्मे भी निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं।ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button