
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : अमरोहा नौगावां सादात थाना पुलिस ने ऑपरेशन किरण के तहत एक पारिवारिक विवाद को सुलझाते हुए एक परिवार को बिखरने से बचा लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच काउंसलिंग के बाद सुलह-समझौता कराया। अमरोहा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद जी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।नौगावां सादात थाना पुलिस ने एक जोड़े के बीच चल रहे विवाद में हस्तक्षेप किया।पुलिस टीम ने दोनों पक्षों की गहन काउंसलिंग की।इसके परिणामस्वरूप पति-पत्नी के बीच समझौता हो गया और उन्हें खुशी-खुशी अपने घर भेज दिया गया।नौगावां सादात थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें एक परिवार से शिकायती पत्र मिला था।पुलिस टीम ने इस मामले में सफलतापूर्वक सुलह-समझौता कराया।



