अमरोहा

अमरोहा में कॉस्मेटिक दुकान में लगी आग

शॉर्ट सर्किट से हादसा लाखों का सामान जलकर राख

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा नगर कोतवाली इलाके में लकड़ा चौराहे पर चेक पोस्ट के बराबर में स्थित कॉस्मेटिक की दुकान में शॉर्ट सर्किट से बीती रात लगभग तीन बजे भीषण आग लग गई।इस घटना में दुकान में रखा सारा समान जलकर राख हो गया।दुकान में आग लगने की जानकारी पीड़ित को पड़ोसियों ने दी।लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका है।फिलहाल पीड़ित को इस घटना से लाखों का नुकसान है।दरअसल यह पूरा मामला अमरोहा शहर के मौहल्ला लकड़ा चौराहे पर चेक पोस्ट के बगल का है।गुरुवार सुबह लगभग तीन बजे कुंवर सिंह की कॉस्मेटिक की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से धुआं उठते देख आसपास के लोगों ने दुकानदार को मामले की जानकारी दी।लेकिन जब तक दुकानदार मौके पर पहुंचे तब तक दुकान के अंदर राख माल जल चुका था। पीड़ित के मुताबिक दुकान के अंदर का सारा समान जल कर राख हो गया है।इस घटना से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button