बरेली
सर्राफा व्यापारियों ने पुलिस महानिदेशक बरेली जोन को अपनी समस्याओं से अवगत कराया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : यू पी सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारीयों ने महानगर अध्यक्ष संजीव अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली एडीजी रमित शर्मा से शिष्टाचार भेंट की सर्राफा व्यापारियों के ऊपर आने वाली समस्याओं से उनको अवगत कराकर समस्याओं के निस्तारण हेतु एक ज्ञापन दिया, जिसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल पाटिल प्रदेश महासचिव
असित रस्तोगी मंडल अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा जिला अध्यक्ष सुशील बंसल जिला महामंत्री दयाशंकर वर्मा महानगर अध्यक्ष संजीव अग्रवाल जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश वर्मा जिला मंत्री विनीत मिश्रा आदि व्यापारी मौजूद रहे ।


