बरेली
पेट्रोल पम्पो हेतु की noc निर्गत किए जाने के संबंध में बैठक आयोजित की गयी
शासनादेश के अनुसार कार्यवाही किये जाने और किसी भी प्रकरण को लंबित ना रखें जाने के दिये गए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में पेट्रोल पम्पो की स्थापना हेतु NOC निर्गत किए जाने के संबंध में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि शासन से जो नया शासनादेश आया है जियो आया है उसे भली प्रकार से समझ लें। उन्होंने कहा कि जिनकी एनओसी आ गई है वह अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर करा ले ।
बैठक में समीक्षा के दौरान पाया गया कि अभी तक कुछ लोगों की BDA से NOC नहीं आ पाई है जिस पर जिलाधिकारी ने समस्त पेट्रोल पंप स्वामियों को निर्देश देते हुए कहा कि सोमवार को वार्ता कर निस्तारण करा ले ।
बैठक में समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये गए कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार कोई भी फाइल को ज्यादा दिन तक लंबित न रखी जाए तथा सरकार की जो योजना चल रही है उसे भली प्रकार से संचालित किया जाये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे,अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग भगत सिंह सहित समस्त अधिकारी गण उपस्थित रहे



