मथुरा

मथुरा में विधिक सहायता शिविर में योजनाओं से सीधा जुड़ा आमजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पान्चजन्य प्रेक्षागृह, डैंपियर नगर में रविवार को मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किया गया। अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष विकास कुमार ने की। शिविर गरीब, जरूरतमंद, महिला, श्रमिक और दिव्यांग वर्ग को सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने के उद्देश्य से लगाया गया था। विभिन्न विभागों की ओर से 205 पात्र लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति, आयुष्मान कार्ड, आवास योजना की चाबी, श्रम कार्ड, पीएम स्वनिधि, विश्वकर्मा श्रम सम्मान, ट्राइसाइकिल और श्रवण यंत्र समेत अन्य योजनाओं का लाभ दिया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने पेंशन योजनाओं, फार्मर्स रजिस्ट्री और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की जानकारी दी, वहीं साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर मौके पर ही समस्याओं का समाधान कराया। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य हर व्यक्ति तक निःशुल्क विधिक सहायता और योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, राजेश चौधरी, रामप्रकाश पांडे, ब्रजेश कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, विजेंद्र कुमार, सूर्यभान वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button