ललितपुर

ललितपुर में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने को निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ललितपुर के निर्देश पर निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थानों और चौकियों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
निरीक्षक दिग्विजय को थाना तालबेहट से थाना जखौरा भेजा गया है। उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह को चौकी प्रभारी अमरपुर मंडी से चौकी प्रभारी राजघाट, जबकि उपनिरीक्षक मनीष शुक्ला को महरौनी से चौकी प्रभारी अमरपुर मंडी बनाया गया है।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक योगेश यादव को चौकी प्रभारी धौरीसागर से चौकी प्रभारी मंडी, उपनिरीक्षक मनीष कुमार को चौकी प्रभारी धौर्रा से चौकी प्रभारी धौरीसागर तथा उपनिरीक्षक कुलदीप राणा को चौकी प्रभारी मसौरा कला से चौकी प्रभारी धौर्रा की जिम्मेदारी दी गई है।
उपनिरीक्षक रज्जन बाबू को थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी मसौराकलां, उपनिरीक्षक मनोज खान को थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी कचनौधा तथा उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह को चौकी प्रभारी मंडी से चौकी प्रभारी नत्थीखेड़ा भेजा गया है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक राहुल कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी बिरधा, उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह को थाना महरौनी से चौकी प्रभारी कस्बा महरौनी, उपनिरीक्षक अनुज कुमार को चौकी प्रभारी कचनौधा से थाना बार तथा उपनिरीक्षक विश्वदीप को चौकी प्रभारी बिरधा से थाना बार स्थानांतरित किया गया है।
उपनिरीक्षक निखिल मलिक को चौकी प्रभारी कस्बा महरौनी से थाना सौजना और उपनिरीक्षक तरुण सिंह को पुलिस लाइन से थाना तालबेहट भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार यह स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टि से तथा जनपद में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से किए गए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button