सरदार पटेल विश्वविद्यालय, बालाघाट के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : सरदार पटेल विश्वविद्यालय, बालाघाट के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि स्कूल ऑफ लीगल स्ट्डीज एंड रिसर्च (विधि विभाग) के एलएलएम के छात्र अगन कुमार डहाके (पिता – श्री अरविंद कुमार डहाके) ने छत्तीसगढ़ व्यवहार न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा-2024 में चौथी रैंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया है।
यह उपलब्धि न केवल उनके परिश्रम, समर्पण और लगन का परिणाम है, बल्कि विश्वविद्यालय के विधि विभाग की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता को भी दर्शाती है।
इस गौरवपूर्ण सफलता पर सरदार पटेल विश्वविद्यालय, बालाघाट परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इंजी. दिवाकर सिंह, प्रति कुलाधिपति वीरेश्वर सिंह, कुलगुरु बिप्लब पॉल, कुलसचिव डॉ. स्वाति जायसवाल, कार्यकारी निर्देशक डॉ. मंजीत सिंह, उप परीक्षा नियंत्रक सूर्यप्रताप सिंह एवं चंद्रप्रताप सिंह ने अपनी ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इसी प्रकार स्कूल ऑफ लीगल स्ट्डीज एंड रिसर्च से निर्देशक डॉ. श्रीराम पटेल तथा असिस्टेंट प्रोफेसर कमलेश बिसेन, अभिषेक सिंह सिसोदिया, राहुल मिश्रा, शुभम कच्छवाहा, प्रवीण बिठले, गीता आठनेरे, शुभम त्रिवेदी, काजल चौरागड़े, अंजली पटले, प्रणव प्रतीिक एवं समस्त छात्र-छात्राओं ने भी अगन कुमार डहाके को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विश्वविद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि अगन कुमार डहाके भविष्य में न्याय के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा करेंगे तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।



