गाजियाबाद

बीकानेर दुष्कर्म-हत्या कांड पर उबाल

सैन समाज ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन,दोषियों को फांसी की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद :  राजस्थान के जिला बीकानेर स्थित रणजीतपुर गांव में 13 वर्षीय बालिका वसुंधरा सैन के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की जघन्य घटना को लेकर भारतीय सैन समाज में भारी रोष व्याप्त है। इसी क्रम में भारतीय सैन समाज ने राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम लोनी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी और कठोरतम दंड की मांग की।
भारतीय सैन समाज लोनी विधानसभा अध्यक्ष जगरोशन सैन के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि 21 फरवरी को वसुंधरा सैन परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन बाद में उसका शव रोही क्षेत्र में अर्धनग्न अवस्था में मिला। आरोप है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस दर्दनाक घटना से सैन समाज सहित आमजन में गहरा आक्रोश है और क्षेत्र में लगातार धरना-प्रदर्शन जारी हैं। बावजूद इसके अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से समाज में असंतोष और भय का माहौल बना हुआ है।
संगठन ने अपने तीन सूत्रीय मांग पत्र में इस जघन्य अपराध में शामिल सभी आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी, मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने तथा दोषियों को कठोरतम दंड (फांसी) दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में, पवन सैन, चंद्र पवार सैन, सोम सैन, संजय सैन, मोहित सैन और पंकज सैन शामिल रहे।
इस अवसर पर पवन सैन (लोनी नगर अध्यक्ष), रविंद्र बंसल, शुभम कुमार, बलराज सैन, सौराज सैन, ऋषभ पत्रावल, सोनू सेन, कुलदीप सेन, हर्ष सेन, कार्तिक सेन, अमन सैन सहित समाज के अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button