पाकुड़

सदन में गूंजी धर्मपुर मोड़– लिट्टीपाड़ा– हिरणपुर– पाकुड़ सड़क की बदहाली

The plight of the Dharampur More-Littipada-Hiranpur-Pakur road was raised in the House.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
झारखंड विधानसभा में धर्मपुर मोड़ से लिट्टीपाड़ा, लिट्टीपाड़ा से हिरणपुर और हिरणपुर से पाकुड़ तक जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया गया। लिट्टीपाड़ा के विधायक हेमलाल मुर्मू ने सदन में सरकार से इस संबंध में जवाब मांगा। विधायक ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र की जीवनरेखा है, लेकिन वर्तमान में इसकी हालत इतनी खराब हो चुकी है कि वाहन चलाना भी मुश्किल हो गया है। जगह-जगह बड़े गड्ढे, उखड़ी हुई डामर और जलजमाव के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विशेष रूप से मरीजों, स्कूली बच्चों और व्यापारियों की कठिनाइयों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें रोजाना जोखिम भरा सफर तय करना पड़ता है। कई स्थानों पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। हेमलाल मुर्मू ने सरकार से मांग की कि संबंधित विभाग द्वारा अविलंब सड़क का सर्वे कराया जाए और गुणवत्तापूर्ण मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य शुरू किया जाए। साथ ही, भविष्य में स्थायी समाधान के लिए सड़क के सुदृढ़ीकरण की भी आवश्यकता बताई। सड़क की बदहाली को लेकर क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। अब सबकी नजर सरकार की कार्रवाई पर टिकी है कि इस महत्वपूर्ण सड़क की मरम्मत कब तक शुरू होती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button