खैरथल
खैरथल में जाट कर्मचारी वेलफेयर सोसाइटी का होली स्नेह मिलन 1 मार्च को
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। जाट कर्मचारी वेलफेयर सोसाइटी राजस्थान के तत्वावधान में जिला खैरथल-तिजारा जिला में होली स्नेह मिलन समारोह एवं कार्यकारी कार्यकारिणी के गठन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन 1 मार्च 2026, रविवार को प्रातः 10:00 बजे जाट धर्मशाला, खैरथल में होगा। समारोह की अध्यक्षता अलवर जिला अध्यक्ष राजेश चौधरी करेंगे तथा कार्यक्रम का निर्देशन श्री शांतनु डागुर के मार्गदर्शन में किया जाएगा। आयोजनकर्ता के रूप में श्री निहाल सिंह राणा एवं श्री दिनेश तक्षक जिम्मेदारी निभाएंगे, जबकि पर्यवेक्षक के रूप में जिला खैरथल-तिजारा के श्री महेंद्र सिंह चौधरी एवं श्री मनीष चौधरी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न प्रशासनिक एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशिष्ट जनों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में आमंत्रित किया गया है। इनमें डीसी चौधरी (सेवानिवृत्त राजस्थान अकाउंट सर्विस), सुरेश जाट (संयुक्त निदेशक), अर्जुन सिंह चौधरी (जिला शिक्षा अधिकारी खैरथल-तिजारा), डॉ. मुकेश सिकारा (उप निदेशक), डॉ. हवा सिंह चौधरी (वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी), डॉ. निहाल सिंह (वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी), राजपाल सिंह चौधरी, राकेश डबास, डॉ. उम्मेद सिंह गोदारा, विजयपाल सिंह चौधरी, भूपेंद्र सिंह चौधरी, हंसराज चौधरी, विश्वेंद्र सिंह चौधरी, सूरत खैरिया एवं जवाहर सिंह चौधरी सहित अनेक गणमान्यजन शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के कर्मचारियों को एक मंच पर संगठित कर आपसी समन्वय, सहयोग एवं संगठनात्मक मजबूती को बढ़ावा देना है। समारोह में होली के अवसर पर आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश भी दिया जाएगा।


