अलीगढ़

ये रिश्ता क्या कहता हैदामाद और होने वाली सास की लव स्टोरी25 साल का राहुल, 39 साल की सपना…

एनपीटी अलीगढ़ ब्यूरो

अलीगढ़ । जिस राहुल के साथ सपना की बेटी की शादी तय हो चुकी थी, 16 अप्रैल को बरात आनी थी, वह अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ छह अप्रैल को अचानक गायब हो गई। पुलिस जब जांच में जुटी तो पता चला कि दोनों साथ में गए हैं। दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं।

बुधवार को सपना अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ थाने में पहुंची और कहा कि वह दोनों अपनी मर्जी से गए थे। दोनों जीवन भर साथ ही रहेंगे। दरअसल मडराक थाना क्षेत्र के गांव मनोहरपुर निवासी जितेंद्र फेरी लगाने का काम करता है। गांव में जितेंद्र की पत्नी सपना और बेटी रहते थे। जितेंद्र ने अपनी बेटी की शादी गांव मछरिया निवासी राहुल से तय कर दी थी।
16 अप्रैल को बरात आनी थी। इससे पहले सपना और होने वाले दामाद के बीच प्रेम संबंध बन गए और दोनों मौका देखकर 6 अप्रैल को घर से निकल गए। सपना की उम्र 39 साल है। जबकि होने वाला दामाद राहुल 25 साल का है। यह बेमेल रिश्ता इस समय सोशल मीडिया में सुर्खियां बना हुआ है। दोनों ही एक दूसरे से अलग होने को तैयार नहीं है। सपना की जिस बेटी की शादी होने जा रही थी उसकी उम्र भी 20 साल के करीब है। बताया जाता है राहुल के पास मोबाइल नहीं था। सपना ने ही अपने पति से जिद करके उसको मोबाइल दिलाया था। कहा था कि बेटी उससे बात कर लिया करेगी। लेकिन उसके दिल में क्या चल रहा था यह कोई नहीं जान पाया। थाना मडराक पुलिस को सूचना दी। अलीगढ़ में होने वाले दामाद के साथ महिला सपना लौट आई है। महिला अपनी बेटी के मंगेतर के साथ छह अप्रैल को चली गई थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button