अमेठीक्राइम

अमेठी में महिला की गला रेतकर हत्या

लापता थी 24 घंटे से, खेत में मिला शव; फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो

अमेठी। जामों थाना क्षेत्र के पूरबगौरा फत्ते का पुरवा गांव में शुक्रवार सुबह एक 50 वर्षीय महिला की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई है। मृतका की पहचान इलायची पत्नी महंगू मंगता के रूप में हुई है, जो गुरुवार देर शाम से लापता थी। शुक्रवार सुबह उसका खून से सना शव गांव से करीब 500 मीटर दूर खेत में मिला।

परिजनों के अनुसार, इलायची गुरुवार को बाजार गई थी। लेकिन रात तक घर नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद शुक्रवार की सुबह उसका शव खेत में मिला, जबकि उसके चप्पल शव से करीब 100 मीटर दूर पड़े मिले। महिला के गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर एसपी अपर्णा रजत कौशिक, सीओ सहित पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
एसपी ने कहा कि हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश की जा रही है। फॉरेंसिक जांच और ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। इस सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button