अमरोहा
चार दिन से बुखार पीड़ित छात्र की उपचार के दौरान दिल्ली के अस्पताल में मौत।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्र की बुखार के चलते उपचार के दौरान दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई,छात्र की मौत से परिजनों कोहराम मचा है।कोतवाली क्षेत्र के गांव मंगरोला निवासी ओम दत्त सिंह गुर्जर सोनीपत की एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते हैं और अपने परिवार के साथ वहीं पर रहते हैं। पीड़ित ओम दत्त सिंह का कहना है कि बुधवार से दोनों बहन भाइयों को बुखार था तो उन्हें सोनीपत के एक निजी अस्पताल से दिल्ली के एक अस्पताल में शुक्रवार को भर्ती कर दिया। जहां शनिवार की देर रात दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान छात्र ध्रुव पुत्र ओम दत्त 12 वर्षीय की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है,मृतक छात्र सोनीपत के ही एक कॉलेज में कक्षा 7 का छात्र था। बहन व मां रश्मिका का रो रो कर बुरा हाल है। रविवार की सुबह शव गांव मंगरौला पहुंचा और परिजनों के द्वारा गंगा घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया।


