मुरादाबाद

जागरण में ढोलक बजाने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत, मक्का के खेत में मिला शव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। कोतवाली बिलारी क्षेत्र के गांव बरौली रुस्तमपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव मक्का के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान हरपाल सिंह (40 वर्ष), निवासी गांव भूड मरेशी के रूप में हुई है, जो बीती रात गांव में आयोजित जाहरवीर बाबा के जागरण में ढोलक बजाने आया था।
मक्का के खेत में मिला युवक का शव 
सूत्रों के अनुसार, जागरण का कार्यक्रम सुबह करीब 5 बजे समाप्त हुआ, जिसके बाद हरपाल शौच के लिए खेत की ओर गया था। कुछ घंटों बाद ग्रामीणों ने लाल सिंह के मक्का के खेत में उसका शव देखा। इसकी सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ अशोक कुमार, कोतवाल अमरनाथ वर्मा व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की गहनता से जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि खेत में की गई तारबंदी में करंट दौड़ा होने के चलते हरपाल की मौत हुई हो सकती है। हालांकि, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button