ललितपुर

 वरिष्ठता के आधार पर चयन वेतनमान देने की मांग

शिक्षक संघ ने बीईओ को सौंपा ज्ञापन

10 मई तक लाभ न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी, शिक्षकों में रोष
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (सम्बद्ध-अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ, नई दिल्ली) की बिरधा इकाई ने ब्लॉक अध्यक्ष विनय ताम्रकार के नेतृत्व में बीआरसी कार्यालय बिरधा पहुंचकर खंड शिक्षा अधिकारी गौरव शुक्ला को शिक्षकों के चयन वेतनमान से संबंधित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षक नेताओं ने आरोप लगाया कि चयन वेतनमान की प्रक्रिया में वरिष्ठता क्रम का पालन नहीं किया जा रहा है और पारदर्शिता का अभाव दिखाई दे रहा है। संगठन का कहना है कि दिसंबर 2024 में दस वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण करने वाले कई शिक्षक अभी तक चयन वेतनमान के लाभ से वंचित हैं, जबकि जनवरी 2025 और सितंबर 2025 में सेवा अवधि पूर्ण करने वाले शिक्षकों को इसका लाभ दिया जा चुका है। शिक्षक संघ ने यह भी बताया कि बीएसए द्वारा स्वीकृत सूची में शामिल कुछ शिक्षकों को अप्रैल माह के वेतन में चयन वेतनमान का लाभ मिल गया है, जबकि उसी सूची में शामिल अन्य शिक्षकों को अब तक इसका लाभ नहीं दिया गया है। इससे शिक्षकों में नाराजगी और असंतोष का माहौल है। ब्लॉक अध्यक्ष विनय ताम्रकार ने मांग की कि वरिष्ठता के आधार पर पात्र शिक्षक-शिक्षिकाओं को चयन वेतनमान का लाभ पारदर्शी तरीके से दिया जाए तथा 10 मई तक सभी लंबित मामलों का निस्तारण किया जाए। इसके साथ ही विद्यालयों के निरीक्षण में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और शिक्षकों की अन्य समस्याओं के समाधान की भी मांग उठाई गई। इस दौरान ब्लॉक मंत्री गौरीशंकर सेन, ब्लॉक उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद, डायरेक्टर वेतन भोगी ऋण समिति अवधेश कुशवाहा, चंद्रकुमार राजपूत, रामकिशोर विश्वकर्मा, श्रीमन अहिरवार और दयाचंद्र सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button