खैरथल

आरएएस परीक्षा 2023 में खैरथल के नवीन चौधरी ने पाई पहली रैंक

खैरथल-तिजारा जिले का बढ़ाया गौरव, बधाईयों का लगा तांता 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

खैरथल : खैरथल के नवीन चौधरी ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा 2023 में दिव्यांग श्रेणी में प्रथम रैंक प्राप्त कर खैरथल-तिजारा जिले का गौरव बढ़ाया है नवीन चौधरी न्यून दृष्टि सहित बहु दिव्यांग श्रेणी में प्रथम रैंक प्राप्त की है। नवीन की नियुक्ति उपखंड अधिकारी पद पर होगी नवीन की शानदार सफलता पर खैरथल शहर मे खुशी का माहौल है बड़ी संख्या मे लोग घीसाराम मार्ग स्थित नवीन के निवास पर पहुंच बधाईयां दे रहे है सोशल मिडिया पर भी शुभकामना संदेशों की भरमार है नवीन के पिता प सुरेंद्र चौधरी अध्यापक है
क्षेत्रीय विधायक दीपचन्द खैरिया भी नवीन चौधरी के निवास पर पहुंचे बधाई देते हुए आर्शिवाद दिया इस अवसर पर पीसीसी सदस्य गिरीश डाटा, चौधरी चरण सिंह विकास संस्थान के वीर सिंह ढ़िल्लन, शिवचरण गुरूजी, नेता प्रतिपक्ष विक्की चौधरी भी मौजूद रहे
 राजस्थान विशेष शिक्षक संघ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि दिव्यांग विद्यार्थीयों के लिए यह एक मिशाल है, अपने आपको कम नहीं आंकना चाहिए और हौसले से ऊंची उड़ान भर सकतें हैं। शर्मा ने साफा व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। पवन शर्मा, , ब्रहमदत जांगिड़, महमूद खां,रविन्द्र शर्मा,  नवीन अग्रवाल, दिनेश चौधरी,संदीप मिश्रा ने बधाई दी
शिक्षक संघ के ओमप्रकाश चौधरी, व्यापार महासंघ के अध्यक्ष औमप्रकाश रोघा सहित शहर के सामाजिक संगठनो और गणमान्य लोगो ने भी नवीन को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button