लिट्टीपाड़ा में मनरेगा बागवानी योजना का निरीक्षण, बीडीओ ने दिये आवश्यक निर्देश
Inspection of MNREGA horticulture scheme in Littipada, BDO gave necessary instructions

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। सोमवार को मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत ग्राम पंचायत लिट्टीपाड़ा में संचालित आम बागवानी योजना की जाँच की गई। यह योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 में ढेना मरांडी एवं प्रीशीला मरांडी की भूमि पर एक-एक एकड़ क्षेत्र में लागू है। योजना से कुल 2428 मानव दिवस का सृजन होगा। निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मानिक दास उपस्थित थे। बीडीओ ने बागवानी स्थल पर साफ-सफाई, H-टेका एवं थाली बनाने का निर्देश संबंधित रोजगार सेवक और बागवानी सखी को दिया। उन्होंने कहा कि “बागवानी योजनाएँ ग्रामीणों को तात्कालिक रोजगार के साथ-साथ दीर्घकालिक आय का स्रोत भी प्रदान करेंगी। मौके पर ग्राम रोजगार सेवक मिथिलेश कुमार सिंह, लाभुक प्रीशीला मरांडी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।



