सिंगरौली

शासकीय आदर्श महाविद्यालय रम्पा के द्वारा कॉलेज चलो अभियान के तहत 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई उच्च शिक्षा की जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली ।  मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विद्यार्थियों को महाविद्यालयीन शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से 5 दिसंबर से 5 जनवरी तक “कॉलेज चलो अभियान” संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में शासकीय आदर्श महाविद्यालय रम्पा सिंगरौली द्वारा एक अभिनव पहल करते हुए विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा एवं नई शिक्षा नीति 2020 से संबंधित जानकारी प्रदान की गई ।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विश्वनाथ सिंह कुशराम और प्रशासनिक अधिकारी डॉ एम. एन तिवारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. गिरीश कुमार चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में गठित टीम के द्वारा आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कर्सूआ राजा, जिला सिंगरौली का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं को महाविद्यालयीन शिक्षा, प्रवेश प्रक्रिया एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई ।
मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कॉलेज चलो अभियान को सफल बनाने के लिए महाविद्यालय में गठित टीम के द्वारा कक्षा हायर सेकंडरी विद्यालयों में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज चलो अभियान के नोडल अधिकारी डॉ गिरीश कुमार चतुर्वेदी के द्वारा विद्यार्थियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), रेड रिबन क्लब, युवा उत्सव, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, उपलब्ध सुविधाएं जैसे स्मार्ट क्लास से कक्षाओं का संचालन, साइंस लैब, कम्प्यूटर लैब, विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाए, भारतीय ज्ञान परंपरा एवं खेलकूद संबंधी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, जिससे विद्यार्थियों में उच्च शिक्षा के प्रति रुचि एवं जागरूकता विकसित हो सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button