बरेली

“आईसीएआई बरेली शाखा में रंगों की बहार            

नई कार्यकारिणी के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह”     

   नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो         
         
बरेली :  Institute of Chartered Accountants of India बरेली शाखा द्वारा वार्षिक समारोह एवं होली मिलन समारोह का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बरेली शाखा के सदस्यों, वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं आमंत्रित अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, सौहार्द एवं संगठनात्मक एकता से परिपूर्ण रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत उद्बोधन के साथ हुआ। शाखा की वर्षभर की गतिविधियों, उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। सदस्यों के सहयोग एवं सहभागिता की सराहना करते हुए शाखा की प्रगति में उनके योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।
इस अवसर पर बरेली शाखा की नई कार्यकारिणी समिति का विधिवत गठन किया गया। नई समिति में—  सीए नीरज अग्रवाल को चेयरमैन, सीए विनीश अरोड़ा को वाइस चेयरमैन, सीए गौरव अग्रवाल को सचिव, सीए अंकित मेहरा को कोषाध्यक्ष , सीए सुमित अग्रवाल को सिकासा चेयरमैन, तथा सीए अमित टंडन को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।
नवगठित टीम ने शाखा के विकास, सदस्यों के हितों की सुरक्षा, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन तथा विभिन्न शैक्षणिक एवं व्यावसायिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम के औपचारिक सत्र के उपरांत होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने पूरे उत्साह एवं उल्लास के साथ भाग लिया। विशेष आकर्षण के रूप में “लठमार होली” एवं “फूलों की होली” का आयोजन किया गया, जिसका सभी सदस्यों ने भरपूर आनंद लिया। पारंपरिक संगीत, रंग-गुलाल एवं फूलों की वर्षा के बीच पूरा वातावरण होली के रंगों से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम में शाखा के अनेक वरिष्ठ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें सीए प्रदीप तिवारी,  सीए रविंद्र अग्रवाल, सीए शरद मिश्रा, सीए अरविंद सिंह, सीए रीतेश अग्रवाल, सीए अतुल माहेश्वरी, सीए मनोज माहेश्वरी, सीए दीपक मंगल एवं सीए विशाल अरोड़ा सहित अन्य गणमान्य सदस्य सम्मिलित हुए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button