पंचायत स्तर पर सड़क सुरक्षा मित्र चयन पर चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। आज नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट पलामू पंचायत अंतर्गत बड़की कुड़ी ग्राम संगठन की बैठक भलमारा संकुल सचिव अनीता देवी के अध्यक्षता में की गई,
इस बैठक में भलमारा क्लस्टर ब्लॉक रिसोर्स पर्सन दीपू अग्रवाल ने बताया कि सरकार के सचिव, परिवहन विभाग, झारखण्ड ,रांची के पत्रांक 157 दिनांक 15/06/2026 के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी पंचायत में पंचायत स्तर पर 10 सड़क सुरक्षा मित्र को नामित हेतु आदेश सभी पंचायत सचिव को दिया है इसमें पंचायत सचिव गण को अवगत किया गया है कि स्वयं सहायता समुह की महिलाओं, मत्स्य मित्रों, कृषि मित्रों, जल सहिया ,ग्राम स्वयंसेवक सदस्य, आँगनबाड़ी सेविकाओं, पंचायत प्रतिनिधियों ,सामाजिक रूप से सक्रिय एव प्रतिष्ठित ब्यक्ति में से प्राथमिकता के आधर पर सड़क सुरक्षा मित्र का चयन किया जाना है,
चयनित सड़क सुरक्षा मित्रों का कार्य सड़क सुरक्षा जागरुकता, दुर्घटना की तुरंत सूचना उपलब्ध करना, प्राथमिक सहायता करना, यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार करना, स्थानीय स्तर पर सड़क सुरक्षा गतिविधियों में सहयोग हेतु प्रेरित करने का मुख्य कार्या है !
चयनित सभी सड़क सुरक्षा मित्र को प्रशिक्षण दिया जाएगा इस संबंध में ग्राम संगठन की महिलाओं को बिस्तार से बताए साथ ही अन्य पंचायत के ग्राम संगठन की महिलाओं से भी आग्रह है कि इच्छित महिला अपने पंचायत सचिव से संपर्क कर सड़क सुरक्षा मित्र में जुड़ कर सड़क सुरक्षा में सहयोग करे, मोके पे सक्रिय महिला रेणु कुमारी, करुणा देवी, अनीता कुमारी, सबिता कुमारी, चम्पा कुमारी, बसंती देवी, ममता कुमारी, हेमंती देवी, सावित्री देवी, उपस्थित थीं



