हापुड़

7 वर्षीय भतीजी से छह माह पूर्व छेड़छाड़ की रंजिश में हत्या..

– गन्ने के खेत में ईंट से सिर कुचलकर किशोर की हत्या ..नग्न अवस्था में मिला शव..

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

– थाने में गुमशुदगी की शिकायत के बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच से खुला हत्या का मामला…

हापुड (यूपी) – पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में सोलह वर्षीय किशोर की हत्या का मामला सामने आया है । पुलिस को खेत में नग्न अवस्था में युवक का शव मिला जबकि कुछ ही दूरी पर मृतक के जले हुए कपड़े और चप्पल पड़ी मिली है । पिलखुवा पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटों बाद इस मामले का पर्दाफास कर दिया । गुमशुदा हिमांशु के लापता होने की सूचना परिजनों ने पिलखुवा कोतवाली में दी थी , जिसके बाद पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक सीसीटीवी फुटेज में हिमांशु आखिरी बार दो युवकों के साथ बाइक पर जाते हुए दिखाई दिया । इसके आधार पर पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया । जिनकी निशानदेही पर हिमांशु के शव को पुलिस ने बरामद कर लिया ।

हापुड के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि , मृतक हिमांशु दतेंडी गेट के पास स्थित एक प्रापर्टी डीलर के आफिस में आफिस-ब्वाय के रूप में काम करता था। आरोपित सचिन और पुष्पेंद्र उसे दावत खिलाने के बहाने आफिस से ही अपने साथ बाइक से ले गए। सुनसान क्षेत्र में एक गन्ने के खेत में ले जाकर उसके सिर पर ईटों से हमला किया गया और सिर कुचले जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई । पहचान छिपाने के लिए आरोपितों ने उसके कपड़े उतारकर पेट्रोल डालकर पड़ोस के खेत में ले जाकर जला दिए और शव को गन्ने के बीच में ही छिपा दिया था । पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हिमांशु के शव को नग्न अवस्था में बरामद किया है । पूछताछ में सचिन ने बताया कि विगत छह माह पूर्व मृतक हिमांशु ने उसकी सात वर्षीय भतीजी के साथ छेड़खानी की थी, लोकलाज के भय से हमने शिकायत नहीं की थी और फैसला हो गया था लेकिन मुझे यह बहुत बुरा लगा और मैने इंतजार करते हुए हिमांशु की हत्या की है ।पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य और एक बाइक भी बरामद की है।

मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर के गांव मानपुर के रहने वाले पुष्पेंद्र और जनपद गाजियाबाद के थाना भोजपुर के गांव नाहली के रहने वाले सचिन को गिरफ्तार कर लिया । पूछताछ में दोनों ने रंजिश की बात स्वीकार की है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button