रांची
गृह विभाग ने डीजीपी अनुराग गुप्ता को सौंपा दो अतिरिक्त प्रभार

एनपीटी,
रांची, झारखण्ड गृह विभाग की ओर से डीजीपी अनुराग गुप्ता को दो और अहम जिम्मेदारी सौंपा गया है। देर रात राज्य सरकार ने उन्हें ACB/EOW के डीजी के अलावे CID के डीजी का भी एडिश्नल चार्ज/ प्रभार दिया गया है। गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक ये दो जिम्मेदारी वे मौजूदा जिम्मेदारी के साथ ही अतिरिक्त रुप से संभालेंगे।
गृह विभाग की तरफ से जारी आदेशानुसार महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक अनुराग गुप्ता को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ- साथ पुलिस महानिदेशक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, झारखण्ड, रांची तथा पुलिस महानिदेशक, अपराध अनुसंधान विभाग, झारखण्ड, रांची (अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध अनुसंधान विभाग, झारखण्ड, रांची के उत्क्रमित पद) का प्रभार सौंपा गया है।