बेतुल

बैतूल स्कॉलरशिप घोटाले में अब तक गिरफ्तारी नहीं, सीएम के आगमन पर सारनी में धरना प्रदर्शन करेगी एनएसयूआई 

बैतूल के विद्यार्थियों से माफी मांगे सीएम मोहन यादव: जैद खान

स्कॉलरशिप घोटाले में प्रशासन और कॉलेज की मिलीभगत का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

बैतूल। जिले के सबसे बड़े कॉलेज प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, जयंती हॉकसर शासकीय महाविद्यालय में हुए कथित 1.44 करोड़ रुपए के स्कॉलरशिप घोटाले को लेकर एनएसयूआई ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से माफी की मांग की है। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष जैद खान ने बताया कि मुख्यमंत्री 28 मई को सारनी में एक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं, लेकिन इससे पहले छात्रों के साथ हुए अन्याय पर मुख्यमंत्री को स्पष्ट जवाब देना चाहिए और सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी चाहिए। जैद खान ने आरोप लगाया कि गांव की बेटी योजना के अंतर्गत करोड़ों रुपए का फर्जीवाड़ा हुआ, जिसमें हजारों छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप से वंचित कर दिया गया। इस मामले में केस तो दर्ज हुआ है, लेकिन अब तक किसी भी दोषी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह प्रशासन और कॉलेज प्रशासन की मिलीभगत का मामला है, क्योंकि कॉलेज प्रशासन की नाक के नीचे इतना बड़ा घोटाला चलता रहा और किसी ने कोई रोकथाम नहीं की। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई द्वारा पहले भी कई बार ज्ञापन सौंपकर छात्रों की स्कॉलरशिप की मांग की गई, लेकिन हर बार आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। जनभागीदारी समिति की मिलीभगत से यह पूरा घोटाला हुआ है और कॉलेज प्रशासन ने भी आंखें मूंद रखी हैं। जैद खान ने जानकारी दी कि इस मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन भी हुआ था, लेकिन वह समिति आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी। इससे यह साफ है कि इस पूरे घोटाले में सिस्टम की मिलीभगत है और छात्रों के भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ किया गया है। एनएसयूआई ने निर्णय लिया है कि मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सारनी में धरना प्रदर्शन किया जाएगा और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर विद्यार्थियों को न्याय दिलाने की मांग की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button