रामपुर शाहबाद
सपाइयों ने मनाई मुलायम सिंह की पुण्यतिथि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। शाहबाद में शुक्रवार को सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर सपाइयों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुलायम सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरज्ञान सिंह के आवास पर सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए हतज्ञान सिंह ने कहा कि नेता जी सच्चे किसान हितेषी थी। साथ ही गरीब, अल्पसंख्यकों और दलितों की आवाज थे। उन्होंने हर तरीके से सबके हक की आवाज उठाई। इसी के साथ सपाइयों ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर चेयरमैन पति वसीम खान, पूर्व विधायक विजय सिंह, वेद प्रकाश यादव, निधि गोपाल यादव, कुलदीप यादव, भोजराज सिंह, लोकेन्द्र, अतर सिंह, बादशाह सिंह, सल्लन खान आदि लोग मौजूद रहे।

