बाराबंकी
16 वर्षीय किशोरी की डा0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम डमौरा में दस दिन पूर्व हुई मारपीट में घायल 16 वर्षीय किशोरी की डा0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। लखनऊ पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताते चले कि गत 26 जुलाई को सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम डमौरा के मजरे बबुरिहा निवासी सुनील कुमार की 16 वर्षीय पुत्री निक्की वर्मा झाडू लगा रही थी झाड़ू लगाने के दौरान कूड़ा उड़ने को लेकर गाँव के दरबारी लाल पुत्र छंगालाल व पत्नी सुदामा तथा द्रगपाल पुत्र छंगालाल ने प्रार्थी की पुत्री निक्की वर्मा गंदी गंदी गालिया देते हुए मारने पीटने लगे जिससे निक्की वर्मा बेहोश हो गई जिसे आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया डाक्टरो ने गंभीर हालत को देखते हुये राम मनोहर लोहिया अस्पताल रिफ़र कर दिया में जिसे अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया जिसकी मंगलवार को मृत्यु हो गई। लखनऊ पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि घायल निक्की वर्मा का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



