बरेली

जिलाधिकारी ने ‘हर घर तिरंगा’ की तैयारियों की समीक्षा की 

6 से 15 अगस्त तक 3 चरणों में चलेगा अभियान

स्कूल-कॉलेज में कार्यक्रम, विकास खंडों में निकलेगी तिरंगा रैली
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में  कलेक्ट्रेट सभागार में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई।
डीएम ने बताया कि 6 से 15 अगस्त तक यह अभियान तीन चरणों में जनसहभागिता के साथ चलेगा। प्रत्येक स्कूल-कॉलेज, सरकारी भवन, रेलवे-बस स्टेशन और अन्नपूर्णा भवनों पर ध्वजारोहण व लाइटिंग होगी। डूडा व डीसी एनआरएलएम को तिरंगा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है। विकास भवन व सभी विकास खंडों से तिरंगा रैली निकाली जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि पहले चरण में स्कूलों की दीवारों की सजावट, प्रदर्शनी व रंगोली होगी। दूसरे चरण में तिरंगा महोत्सव, मेला और http://www.harghartiranga.com पर सेल्फी अपलोड होगी। तीसरे चरण में घर-घर तिरंगा फहराकर सेल्फी अपलोड करने की अपील की गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, एडीएम पूर्णिमा सिंह, एडीएम अविनाश त्रिपाठी, डीडीओ दिनेश कुमार यादव, पीडी चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव सहित अधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button