बाराबंकी

अवैध प्लाटिंग पर तहसील प्रशासन ने सख्त कार्यवाही

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बाराबंकी। सन सूर्या इंफ़्रा प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी द्वारा ग्राम रसौली में बिना अनुमति और नक्शा पास कराए की जा रही अवैध प्लाटिंग पर तहसील प्रशासन ने सख्त कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से बनाई गई सड़कें, बाउंडीवॉल, और साइट ऑफिस को ध्वस्त किया प्रशासन की इस कार्यवाही से प्रापर्टी डीलरों में हड़कंप मच गया है।
बताते चले कि सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत रसौली में सन सूर्या इंफ़्रा प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के निदेशक प्रमोद कुमार द्वारा बिना अनुमति और नक्शा पास कराए गाटा संख्या 1874 /0.295, 1845/ 0.076, 1961/ 0.246, 1965/ 0.0.203, 1967 /0.0.739 व नाली गाटा संख्या 1890 पर अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही हैं शिकायत पर हुई जांच में प्लाटिंग अवैध पायी जाने पर बुधवार को जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह आदेश एव  उपजिलाधिकारी सदर निर्देश पर नायब तहसीलदार अंकिता पांडे राजस्व निरीक्षक लक्ष्मी नारायण गुप्ता, लेखपाल मनोज कुमार, अजय कुमार चौहान की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से बनाई गई सड़कें, बाउंडीवॉल, और साइट ऑफिस पर बुलडोजर चला कर ध्वस्तीकरण किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button