बरेली

प्लांट साइंस में पीएचडी कर नरेश कुमार ने बढ़ाया क्षेत्र का मान 

आर्सेनिक विषाक्तता पर शोध, कृषि-पर्यावरण के लिए उपयोगी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : रिठौरा नगर पंचायत क्षेत्र का नाम रोशन करते हुए श्रीमती जानकी देवी हायर सेकेंडरी स्कूल, भंडसर में कार्यरत शिक्षक नरेश कुमार ने प्लांट साइंस (पादप विज्ञान) में पीएचडी की उपाधि हासिल की है। उन्होंने यह शोध महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर संजय कुमार गर्ग के निर्देशन में पूरा किया।
नरेश कुमार के शोध का विषय ‘आर्सेनिक टॉक्सिसिटी का पौधों पर पड़ने वाला प्रभाव और ग्रोथ हार्मोन के माध्यम से उसे कम करने के उपाय’ रहा। उनके इस शोध से कृषि और पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में फसलों को जहरीले तत्वों से बचाने और पैदावार सुधारने में मदद मिलेगी।
उनकी इस उपलब्धि की खबर मिलते ही गृह गांव मीरगंज और रिठौरा क्षेत्र में खुशी की लहर है। परिजनों, सहयोगियों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर प्रभाष चंद्र आजाद, प्रदीप कुमार गुप्ता, डॉ. राजेंद्र कुमार गंगवार, डॉ. मेहरबान सिंह, सानोज कुमार गंगवार, वीरेंद्र पाल, प्रमोद कुमार गंगवार और प्रफुल्ल गंगवार सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button