अमेठी

बारिश से किसानों को लाभ,तेज हुई धान की रोपाई

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

अमेठी। बुधवार को दोपहर के समय हुई तेज बारिश ने किसानों को खुश कर दिया है। बारिश का लाभ लेकर किसान धान की रोपाई में तेजी से जुटे हुए हैं। बारिश के पहले अधिक गर्मी होने के कारण लोग काफी परेशान देखे गए। बारिश के दौरान तमाम बाइक और साइकिल सवार भीगते हुए बारिश का आनंद लेते देखे गए। बारिश के समय सड़कों पर यातायात प्रभावित रहा। बारिश समाप्त होने के बाद पुनः यातायात संचालित हुआ। बारिश के दौरान धान की खेती करने वाले किसान अपने खेतों की तरफ भीगते हुए जाते देखे गए।
कई दिनों बाद हुई तेज बरसात से किसान फिर से धान की रोपाई का काम तेज कर दिया है।

 

जिले में अब तक सामान्य से कम बारिश हुई

अमेठी। जिले में एक जून से चौदह जुलाई तक सामान्य से कम बारिश हुई है। बारिश की मात्रा लगभग 38फीसदी कम है।14जुलाई को जिले में 5.4मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई थी। बुधवार को मंगलवार के सापेक्ष अधिक बारिश हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button