असम

असम के तिनसुकिया जिले में धरती आभा जन भागीदारी अभियान शुरू। 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

असम:  केंद्रीय सरकार के चल रहे धरती आभा जनभागीदारी अभियान के संबंध में चर्चा के लिए आज असम के तिनसुकिया जिले के आयुक्त स्वप्नील पाल की अध्यक्षता में उनके कार्यालय के सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला विकास आयुक्त पवित्र कुमार दास, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुरनील सिंह, अतिरिक्त आयुक्त मिर्ज़ाना हुसैन, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. जयंत भट्टाचार्य के अलावा समाज कल्याण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, जन स्वास्थ्य तकनीकी, कृषि आदि विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारी, आईटीडीपी परियोजना संचालक और लीड बैंक मैनेजर उपस्थित थे। जिला आयुक्त ने केंद्रीय सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से समाज के पिछड़े और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक भी सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए। इसी अभियान के तहत आज मार्घेरिटा विकास खंड के अंतर्गत केटेटोंग ग्राम पंचायत के मनमुख प्राइमरी स्कूल परिसर और माकुम विकास खंड के अंतर्गत डिमरुगुड़ी ग्राम पंचायत के अरुणोदय क्रीड़ा एवं ग्रामीण विकास केंद्र में एक सार्वजनिक सभा आयोजित की गई।
सभा में सभी विकास विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ कैसे लेना है, इस बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सभा स्थल पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर और आधार सेवा भी प्रदान की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button