बरेली

पूर्व सैनिकों ने सैनिक कल्याण अधिकारी से भेंट कर रखीं अपनी समस्याएं

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। नेशनल एक्स सर्विसमेन कोआर्डिनेशन कमेटी बरेली इकाई के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ग्रुप कैप्टन आशीष कुमार से उनके कार्यालय में भेंट कर स्वागत किया।
इस दौरान पैटर्न कर्नल मोहन चंद्र पंत रि., राजभान सिंह राठौर रि., महासचिव बृजेश कुमार, कोषाध्यक्ष जीत सिंह बोहरा, रामसिंह, सुरेश सिंह, भूप सिंह, डीसी गंगवार सहित अन्य ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने पूर्व सैनिकों को कार्यालय से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button