बाराबंकी

निर्माणाधीन पुलिया पर एप्रोच रोड न बनने के कारण ग्रामीणों को आवागमन मे परेशानियों का सामना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 बाराबंकी। ग्राम करमुल्लापुर से मुश्कीनगर लिंक मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया पर एप्रोच रोड न बनने के कारण ग्रामीणों को आवागमन मे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर एप्रोच रोड बनवाने की मांग की है।

बताते चले कि ग्राम करमुल्लापुर होकर लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दादरा चौराहे पर जाने वाली पक्की सड़क पर आने-जाने का मुख्य रास्ता है। माह अप्रैल, 2026 में लोक निर्माण विभाग द्वारा करमुल्लापुर के पास  पुलिया का निर्माण कार्य आरम्भ किया गया था, जिसमें न तो कोई बाईपास आदि बनाया गया था। माह अप्रैल, 2026 से पूरी सड़क खोद कर डाल दी गई। ग्रामीणों के विरोध करने पर धीरे-धीरे कार्य को आरम्भ किया गया। वर्तमान समय में माह अगस्त में पुलिया का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है परन्तु अभी तक पुलिया पर एप्रोच रोड न बनाये जाने के कारण आवागमन शुरु नही हो सका जिससे ग्रामीणों व स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कोई रास्ता न होने के कारण लोग जैसे-तैसे निकलने के प्रयास करने में कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं एवं जान का  खतरा बना रहता है। एडवोकेट ज्ञानेन्द्र सिंह यादव सहित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर एप्रोच रोड बनवाने की मांग की है जिससे आवागमन शुरु हो सके।
पी डब्लू डी के अवर अभियंता एस एस गुप्ता ने बताया कि पुलिया निर्माण का कार्य पूर्ण हो गया है ठेकेदार अस्वस्थ होने के कारण एप्रोच का निर्माण नही हो सका है जिसे जल्द सही कराकर आवगमन शुरु हो जायेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button