गोड्डा

भारतीय सेना और देश की रक्षा के लिए मदरसे में मांगी गई दुआ-मुस्लिम समुदाय ने सैनिकों की सलामती और विजय के लिए की प्रार्थना।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

गोड्डा : भारतीय सेना की सुरक्षा और देश की रक्षा को लेकर मुस्लिम समुदाय द्वारा प्रखंड स्थित बदरुल मदरसे में एक विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान मदरसे में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भारतीय सेना की सुरक्षा और देश की रक्षा के लिए विशेष दुआ की।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमा पर भारतीय सेना की तैनाती के बीच यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मदरसे के छात्र, शिक्षक और स्थानीय मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में भारत की सुरक्षा और सेना की विजय के लिए प्रार्थना की।
मदरसा के शिक्षक मोहम्मद सरमुद्दीन ने कहा कि देश के लिए दुआ करना सबसे बड़ी इबादत है। उन्होंने कहा कि भारत की सलामती और सेना की सफलता उनकी सबसे बड़ी कामना है। उन्होंने कहा कि उनके लिए सबसे पहले उनका देश है। सभी ने मिलकर सैनिकों की सुरक्षा और विजय के लिए दुआ की। समुदाय ने भारतीय सेना की सफलता में पूर्ण विश्वास जताया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button