खैरथल
ग्राम पंचायत उजौली में ग्रामीण सेवा शिविर में हुआ 22 खातों का आपसी सहमति से बंटवारा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत उजौली में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में राजस्व विभाग की पहल से लंबे समय से लंबित खातों के विभाजन का समाधान किया गया।
शिविर के दौरान अधिकारियों की समझाइश के बाद काश्तकार आपसी सहमति से खाता विभाजन के लिए तैयार हुए। ग्राम जाटूवास, तहसील कोटकासिम के खाताधारक जलसिंह, भूपसिंह, गस्तराम, बलराग, सन्दीप, धर्मेन्द्र, नीरज, धीरज, कमलेश देवी, बीरा देवी, समोती देवी, पूनम एवं कविता के खातों (खाता संख्या 327, 331, 272, 273) का आपसी सहमति से विभाजन कर कुल 22 खातों में जमीन का बंटवारा किया गया।
प्रार्थियों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से उनके वर्षों पुराने विवाद का निपटारा हुआ है। उन्होंने राज्य सरकार, माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

