बाराबंकी
गाय ने दिया एक साथ तीन बच्चों को जन्म

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। मसौली ब्लाक की ग्राम पंचायत गुरेला गांव में राजेश मिश्रा पुत्र स्व० छबिलाल की गाय ने एक साथ तीन बच्चो को जन्म दिया। ये मामला गांव के साथ ही आसपास के क्षेत्र के लिए भी कौतूहल का विषय बना है। लोग न केवल गाय और उसके तीन बच्चो को देखने उमड़ रहे हैं बल्कि गुड़ आदि भी खिलाकर गोसेवा का पुण्य प्राप्त कर रहे हैं। पशु चिकित्सा विज्ञानी इसे दुर्लभ मामला मान रहे हैं। चिकित्सकों को कहना है कि दो बच्चों के होने के मामले तो सामने आते रहते हैं लेकिन एक साथ तीन बच्चे होना वाकई दुर्लभ मामला है।
गुरेला गांव निवासी राजेश मिश्रा के घर मे काफी समय से गाय पाली जाती है सोमवार को उनकी देशी नस्ल की गाय ने एक-एक कर तीन बच्चो को जन्म दिया तो उनके परिवार के लोगो का आश्चर्य का ठिकाना न रहा। तीनों बच्चे और गाय पूरी तरह स्वस्थ हैं और लोग देखने पहुंच रहे हैं। परिवार के सभी लोग गाय बच्चो की देखरेख में लगे हैं। राजेश मिश्रा बहुत निर्धन है खेती योग्य भूमि भी नही है उन्होंने बताया कि अब उनके पास एक गाय दो बछडा बछिया भी हैं। न्यूचरल गर्भाधान से हुआ है।
( क्या कहते हैं डॉक्टर )
पशुपालन विभाग के पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 संजीव कुमार का कहना है कि गाय का एक साथ तीन बच्चों को जन्म देना एक दुर्लभ घटना है, यह एक आश्चर्यजनक और खुशी की खबर मानी जाती है एक साथ तीन बच्चो को जन्म देना एक असामान्य घटना है, और यह तभी होता है जब गर्भाधान के दौरान भ्रूण के कोशिकाएं विभाजित हो जाती हैं और अलग-अलग बच्चे बन जाते हैं। उन्होंने बताया कि सामान्य तौर पर एक बार में गाय एक ही एग रिलीज करती है, जिसे स्पर्म डिफ्यूज करता है। इससे एक बच्चे का जन्म होता है लेकिन कभी-कभी एग में विखंडन हो जाता है और गर्भ में दो या तीन बच्चों का विकास हो जाता है। अब तक दो बच्चे होना तो सामान्य मामला था लेकिन तीन बच्चे होना अपने आप में दुर्लभ मामला है। इसे दिखवाया जाएगा और बच्चो एव गाय के स्वास्थ्य के लिए दवाए उपलब्ध करायी जाएंगी।



