
बैंक, एटीएम और सहकारी समिति केन्द्र जाकर किया निरीक्षण
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। शासन की मंशानुसार प्रदेश में चलाये जा रहे मिशन- शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत उच्चाधिकारीगण के निर्देशानुक्रम में पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु जीजीआईसी में छात्राओं को शासन द्वारा चलाये जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। एसपी ने बताया कि सभी लोग साइबर अपराधों के प्रति जागरूक व सतर्क रहें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। कभी भी किसी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक डिटेल, ओटीपी आदि मांगने पर कभी न दें। सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय सावधानियां बरते। किसी भी पोस्ट की सच्चाई जाने बिना उसे फॉरवर्ड व शेयर न करें, अनजान लोगो की फ्रेण्ड रिक्वेस्ट आने पर उसे एक्सेप्ट न करें, कॉल पर किसी भी व्यक्ति द्वारा दिए गए ऑफर, लालच, या धमकी पर विश्वास न करें, प्लेस्टोर से जेनुइन ऐप ही डाउनलोड करें, प्लेस्टोर के अलावा कहीं से भी ऐप डाउनलोड न करें, सोशल मीडिया ऐप मेें फेसबुक, इंस्टाग्राम, और व्हाट्सएप आदि पर सिक्योरिटी फीचर ऑन रखें, अपनी निजी व्यक्तिगत जानकारी या फोटो वीडियो शेयर न करें आदि के बारे में विस्तृत जानाकारी दी गयी। इसके साथ ही साइबर क्राइम का फ्रॉड होने पर तत्काल अपनी शिकायत टोल फ्री नम्बर 1930, एनसीसीआरपी पोर्टल पर शिकायत रजिस्टर्ड करने या ईमेल आईडी पर अपनी शिकायत रजिस्टर्ड करवाये अथवा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अपने निकटतम थाने या डायल-112 पर सूचना दें। एसपी ने शहर क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, बैंकिंग संस्थान आदि जगहों पर फुट पेट्रोलिंग कर छात्राओं को जागरूक किया गया तथा मनचलों/शोहदों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाकर उनके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी गयी। पैदल गस्त के दौरान संदिग्ध वाहनो की चैकिंग के क्रम में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन का संचालन, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, सड़क पर स्टंटबाजी, वाहनों जिन पर जाति सूचक/धर्म सूचक शब्द या अन्य किसी भी उपाधि आदि शब्द अंकित हैं, वाहन पर बिना नंबर प्लेट अथवा दोषपूर्ण नंबर प्लेट, वाहनों के विंड स्क्रीन पर ब्लैक फिल्म जैसी यातायात नियमों की अवहेलना करने एवं अन्य यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई। साथ ही, आमजन को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। इसी क्रम में सदर क्षेत्रान्तर्गत स्थित बैंक, एटीएम, जिला सहकारी समिति केन्द्र आदि का निरीक्षण कर सुरक्षा के दृष्टिकोंण से सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम, सुरक्षाकर्मी आदि को चैक कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।