साहेबगंज
जिला शिक्षा स्थापना समिति प्राथमिक एवं माध्यमिक एवं जिला कार्यकारिणी शिक्षा समिति की मासिक समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न
The monthly review meeting of the District Education Establishment Committee, Primary and Secondary and District Executive Education Committee was held.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज जिला शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं परिणाममुखी बनाने हेतु आज समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला शिक्षा स्थापना समिति प्राथमिक एवं माध्यमिक एवं जिला कार्यकारिणी शिक्षा समिति की मासिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त हेमंत सती ने की। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा, जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी उमेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।



