पाकुड़
अलग-अलग कांड के दो प्राथमिकी अभियुक्त

एनपीटी पाकुड़ ब्यूरो,
पाकुड़ (झा०खं०), पाकुड़ नरर थाना में अलग-अलग कांड के प्राथमिकी दर्ज दो अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या- 47/ 2025, धारा 308 (2) ) 308 (5)/ 351 (2) बीएनएस, 27 आर्म्स एक्ट और 66 ए आईटी एक्ट के तहत नामजद प्राथमिकी अभियुक्त बाबुधन टुडू को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मंडल कारा पाकुड़ भेजा दिया गया है। वही पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 73/ 2025, विभिन्न सुसंगत धाराओं के प्राथमिकी अभियुक्त 56 वर्षीय आजाद शेख को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मंडल कारा पाकुड़ भेजा दिया गया है। इनके खिलाफ अवैध लॉटरी गतिविधि से जुड़े विभिन्न सुसंगत धाराओं के साथ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।